फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   how we will get relief of the crowds at festivals

ट्रेन में चढ़ना मुश्किल, त्योहारों पर भीड़ से कब मिलेगी निजात

Sun, 20 Mar 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
how we will get relief of the crowds at festivals
त्योहार पर घर जाना हुआ मुहाल - फोटो : अमर उजाला

होली का त्यौहार नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढने लगी है। दक्षिण की ओर और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ देखी जा सकती है। सुबह के समय एरनाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढना किसी जंग लडने से कम नहीं है।

विज्ञापन


दो मिनट के स्टापेज में यात्री पूरी ताकत लगाकर बोगी में घुसने का प्रयास करते हैं। फिर भी कईयों की ट्रेन छूट ही जाती है। रविवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन और न्यूटाउन पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लोग यही कहते नजर आए कि त्यौहारों पर भीड़ से कब निजात मिलेगी प्रभुजी। पेश है अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट:
विज्ञापन


सुबह 9:30 बजे, न्यूटाउन स्टेशन:
-आगरा कैंट से नई दिल्ली होते हुए लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई। लेकिन प्लेटफार्म पर भीड़ इस कदर रही कि बड़ी संख्या में यात्री चढ़ नहीं पाए। रविवार का दिन होने के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। क्योंकि पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाली कई गाडिय़ां नई दिल्ली और आनंद विहार से दिन में ही रवाना होती हैं। चूंकि यहां बड़ी संख्या में लोग रोजगार के कारण रहते हैं और उन्हें त्यौहारों पर घर जाना पड़ता है। कोई सीधी ट्रेन सेवा न होने के  कारण यात्रियों को नई दिल्ली जाना पड़ता है। घर तक पहुंचने के लिए उन्हें कई बार भीड़ से जंग लडनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9:40 बजे ओल्ड स्टेशन:
-हजरत निजामुद्दीन से एरनाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर खड़ी हुई। आगे और पीछे लगे जनरल बोगी में यात्रियों की भीड़ इतनी थी किन उसमें चढना मुश्किल हो रहा था। यात्री इस ट्रेन से जाने के लिए पूरी ताकत लगाकर घुसने का प्रयास कर रहे थे। बावजूद बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में घुस नहीं पाए। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।

आपातकालीन खिड़की से घुस रहे थे लोग:
-स्टेशन पर भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ओल्ड स्टेशन पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लगी आपातकालीन खिड़की से लोग घुसने में लगे थे। कई यात्री इसी खिड़की से बोगी में घुसने में कामयाब रहे। भीड़ के चक्कर में किसी का सामान छूट गया तो किसी के परिजन। 9:50 बजे कोसीकलां से गाजियाबाद जाने वाली शटल प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रूकी। चढने की आपाधापी में कुछ यात्रियों के सामान प्लेटफार्म पर ही छूट गए।


आरपीएफ बनी रही तमाशबीन, जीआरपी गायब:
-ट्रेन में चढने के लिए मारामारी मची रही। आरपीएफ के कई जवान प्लेटफार्म पर मौजूद रहे लेकिन उन्होंने भीड़ को न तो रोकने की कोशिश की और न ही डाट डपट कर अंदर बैठाने की। इनमें कई महिला यात्री ट्रेन में चढने से वंचित रह गई। रही बात जीआरपी की तो उसका कहीं दूर-दूर तक पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed