{"_id":"3665479364f4a44344a8aeb933dd1a21","slug":"hospitals-and-clinics-will-be-closed-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल और क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल और क्लीनिक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 08 May 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा चिकित्सकों, अस्पतालों और नर्सिंग होम की सुरक्षा की मांग को लेकर आईएमए के चिकित्सक शुक्रवार को प्रदेश व्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इमरजेंसी के अलावा अन्य सभी सुविधाएं बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों से ही मरीजों को राहत मिल सकती है।
आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष डा. डीके त्यागी के अनुसार आईएमए चिकित्सकों की मांग है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और कई कानूनों जैसे पीएनडीटी एक्ट, अस्पतालों का सीएमओ के अन्तर्गत पंजीकरण के नाम पर चिकित्सकों का शोषण बंद किया जाए।
विज्ञापन
सभी प्राइवेट चिकित्सक नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्रित होंगे। रणनीति तय होने के बाद 9.30 बजे रैली निकालेंगे, जो नवयुग मार्केट, सेठ मुकुंद लाल कॉलेज, हापुड़ रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। सचिव डा.वीबी जिंदल ने बताया कि वहां जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन