फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hope of relief from inflation of onions and tomatoes, central government started the cluster supply scheme.

उम्मीद : आलू, प्याज और टमाटर की महंगाई से मिलेगी निजात, केंद्र सरकार ने शुरू की क्लस्टर सप्लाई चेन योजना

Sun, 22 Sep 2024 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा पूनम मेहता, नई दिल्ली
पूनम मेहता, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 06:32 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने क्लस्टर सप्लाई चेन योजना सरकार ने शुरू की है, जिसके तहत 10 से 12 सब्जियों की खेती घनी आबादी के आसपास कर इन्हें उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Hope of relief from inflation of onions and tomatoes, central government started the cluster supply scheme.
केंद्र की पहल... - फोटो : ani

विस्तार

देश के नगरों और महानगरों के लोगों को आलू, प्याज, टमाटर और हरी सब्जियों की महंगाई से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। क्लस्टर सप्लाई चेन योजना सरकार ने शुरू की है, जिसके तहत 10 से 12 सब्जियों की खेती घनी आबादी के आसपास कर इन्हें उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


किसान व उपभोक्ता के मध्य बिचौलियों की कड़ी समाप्त होगी, जिससे आसमान छूती महंगाई से निजात मिलेगी। इस योजना का मकसद लंबी सप्लाई चेन से निजात दिलाकर उपभोक्ताओं तक सीधे ताजी सब्जियां उपलब्ध कराना है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी क्लस्टर और वैल्यू चेन विकास की इस योजना में केंद्र सरकार ने शहरों और महानगरों के निकट ही बड़े क्लस्टर बनाकर खेती और उनके वितरण के लिए सप्लाई चेन बनाने पर काम शुरू कर दिया है। 

इस महीने की शुरुआत में इसकी पहली बैठक हो गई है। इस बार के केंद्रीय बजट में इसका प्रावधान किया गया था। 2024-25 से शुरू होने वाली यह योजना 2028 तक पूरी तरह से लागू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed