फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   honour killing in Hari Nagar Delhi family members strangled their daughter to death

घरवालों ने मार दी बेटी: दिल्ली में खौफनाक वारदात, इज्जत की खातिर घोंट दिया 19 साल की लड़की का गला

Thu, 02 Apr 2026 10:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Apr 2026 10:02 PM IST
सार

पुलिस को आशंका है कि परिवार के किसी सदस्य ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिला के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
honour killing in Hari Nagar Delhi family members strangled their daughter to death
घरवालों ने मार दी बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके में इज्जत के खातिर 19 साल की युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार को परिवार के सदस्य उसे चोरी छिपे दफनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि परिवार के किसी सदस्य ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिला के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की हत्या किसने और क्यों की अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्या परिवार के किसी सदस्य ने की है। पुलिस परिवार के सभी लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर पता लगा रही है कि युवती की हत्या एक व्यक्ति ने की या एक से अधिक लोग इसमें शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मृतका के पड़ोसी और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि मूलत: बिहार की रहने वाली 19 साल की युवती अपने किसी रिश्तेदार से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। आशंका है कि युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर ही झगड़े में अचानक आवेश में आकर युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। युवती के पिता सब्जी विक्रेता हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन है। युवती 12 वीं कक्षा में पढ़ती थी। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे हरि नगर थाने को किसी ने फोन कर बताया कि एक लड़की को उसके परिवार ने मार दिया है और उसके शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed