फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honda showroom fire, 50 vehicles burn.

होंडा के शोरूम में आग, 50 गाड़ियां जलीं

Thu, 02 Jul 2015 01:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 02 Jul 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
Honda showroom fire, 50 vehicles burn.
जीटी रोड पर राकेश मार्ग के पास राज पैलेस में होंडा शोरूम जलकर राख हो गया। आग बुधवार रात करीब 10 बजे ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में लगी। 50 से ज्यादा दोपहिया (बाइक-स्कूटी) जल गए।
विज्ञापन


करीब दो घंटे की मशक्कत कर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस दौरान शोरूम के बाहर जाम लग गया। रात 12 बजे आग बुझने तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कोतवाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से 10 गाड़ियां मौकेपर पहुंची। गनीमत रही की हादसे के  वक्त शोरूम बंद था, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

राकेश मार्ग राज पैलेस बिल्डिंग में जेकेएम लीला होंडा शोरूम है। शोरूम बंद था, गार्ड बाहर ड्यूटी पर था। शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसमेंट में लगी आग ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची। जीटी रोड पर जाम और बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। एफएसओ ने बताया कि शोरूम के बेसमेंट में नए वाहन रखे थे।


जो कि आग की चपेट में आ गए। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। शोरूम संचालक का दावा है कि क्षति का आंकलन सुबह हो पाएगा।

कॉलोनी में छाया अंधेरा
आग लगने की वजह से आसपास की कालोनियों की लाइटें भी काट दी गई थीं, लोगों को डर सता रहा था कि कहीं आग फैल न जाए। शोरूम के ऊपर से बिजली के तार जा रहे थे।

20 लोग बिल्डिंग में फंसे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग में कई परिवार रहते हैं। 20-22 लोग आग के दौरान बिल्डिंग में फंस गए थे, जिन्हें पीछे के रास्ते से सकुशल निकाला गया।

शटर तोड़कर बुझाई आग

फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर आग बुझाई। धुआं इस कदर फैला था कि अंदर का ज्यादा नजर नहीं आ रहा था। फायर ब्रिगेड वालों को आग बुझाने में दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed