फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   home minister rajnath singh admitted in aiims

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीमार, AIIMS में भर्ती

Thu, 14 Aug 2014 12:14 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh admitted in aiims

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार की देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक पेट में दर्द की शिकायत थी।

विज्ञापन


गृहमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने के बाद गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की जा रही है।

संभव है कि बृहस्पतिवार सुबह जांच कराया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बुधवार रात अस्पताल में रोक लिया है। गृहमंत्री ने बुधवार को राज्यसभा के उपसभापति को इस बात की जानकारी दी थी।

जसवंत सिंह की हालत और बिगड़ी

home minister rajnath singh admitted in aiims

वहीं दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की हालत में और बिगड़ गई है। आर्मी अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को और बिगड़ गई है।

जसवंत सिंह को जीवन रक्षक उपकरण के सहारे रखा गया है, लेकिन वे लगातार कोमा में हैं। उन्हें गत बृहस्पतिवार की देर रात सिर में तेज चोट के बाद दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जसवंत सिंह के मस्तिष्क में चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी भी की थी। हालांकि उनके स्वास्‍थ्य में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed