फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holi Special Train 75 pairs of trains will make 354 trips seeing the crowd Railways arranged for five lakh add

Holi Special Train: 75 जोड़ी ट्रेन लगाएगी 354 फेरे, भीड़ को देख रेलवे ने की पांच लाख अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था

Fri, 22 Mar 2024 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Mar 2024 10:19 PM IST
सार

त्योहार की अवधि के दौरान ट्रेनों की पूछताछ प्रणाली और घोषणा प्रणाली की निगरानी की जा रही है। सभी स्पेशल ट्रेनों की स्थिति को ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
Holi Special Train 75 pairs of trains will make 354 trips seeing the crowd Railways arranged for five lakh add
होली को लेकर इस बार रेलवे ने की विशेष तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने करीब पांच लाख अतिरिक्त बर्थों की व्यवस्था की है। 75 जोड़ी रेलगाड़ियों के 354 फेरे उत्तर रेलवे ने अधिसूचित किए हैं। इनमें 243 फेरे पूर्व दिशा की ओर जबकि 111 फेरे अन्य दिशाओं में जाने वाली रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। इनमें 282 फेरे आरक्षित रेलगाड़ियां हैं और 72 फेरे अनारक्षित रेलगाड़ियां लगाएंगी। नियमित रेलगाड़ियों के 39 ट्रेन में 842 कोच ट्रिप बढ़ाए गए हैं। यह बातें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने समीक्षा बैठक के बात मीडिया से बातचीत में बताई।

विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बड़ौदा हाउस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया। जहां आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुविधाजनक निकासी की समीक्षा की। इस दौरान उत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने बैठक के बाद बताया कि मांग को पूरा करने के लिए होली पर्व के दौरान मौजूदा रेलगाड़ियों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। सभी अधिकारियों को यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की निगरानी करने और दिल्ली क्षेत्र से पूर्व दिशा की ओर व अन्य गंतव्यों के लिए विशेष रेलगाड़ियों को समय पर चलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़ को रोकने के लिए यात्री होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार की अवधि के दौरान ट्रेनों की पूछताछ प्रणाली और घोषणा प्रणाली की निगरानी की जा रही है। सभी स्पेशल ट्रेनों की स्थिति को ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। विशेष ट्रेनों की घोषणा लगाता की जा रही है। यह सुनिश्चित किया गया है कि व्यस्त समय के दौरान सभी बुकिंग और पूछताछ काउंटरों पर कर्मचारी तैनात रहें। यात्रियों की सुविधा के लिए जहां भी आवश्यक होगा वहां आरक्षण के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। दलालों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। स्टेशनों और ट्रेनों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed