{"_id":"67d3c10e045c565b9209b502","slug":"holi-celebration-2025-delhi-cm-rekha-gupta-attends-holi-mangal-milan-at-bjp-office-delhi-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi Celebration: 'होली मंगल मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुईं सीएम रेखा, सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi Celebration: 'होली मंगल मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुईं सीएम रेखा, सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में खेली होली
Fri, 14 Mar 2025 12:53 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर आयोजित होली समारोह में मुलाकात की। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा, शालीमार बाग में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई।
शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा कार्यालय में 'होली मंगल मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुईं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि "दिल्ली की जनता को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली की तस्वीर में नए रंग भरने की तैयारी है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि "हमें लोगों का प्यार मिल रहा है, लेकिन आज सीएम होने के नाते मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मेरी जिम्मेदारी पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की तस्वीर को खुशियों के रंग से रंगना है।"
विज्ञापन
इससे पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को होली के त्यौहार पर दिल्ली और पूरे देश के लोगों को अपनी अनंत शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने उम्मीद जताई कि रंगों का यह जीवंत त्योहार सभी के जीवन में अनगिनत खुशियां, अपार प्रेम और सद्भाव लेकर आएगा। गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "रंगों के पवित्र त्योहार होली पर दिल्ली और पूरे देश के लोगों को अनंत शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार होली आपके जीवन में अनगिनत खुशियां, अपार प्रेम और सद्भाव लेकर आए। यह त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि सच्चाई की जीत, रिश्तों की मज़बूत डोर और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है।"
वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में कहा कि होली हम हर साल मनाते हैं लेकिन इस होली का उल्लास अलग है। दिल्ली में भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी है। कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह है, उनके (AAP) लिए केवल एक ही सलाह है कि आत्मचिंतन करें।
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने होली के अवसर पर झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सूद ने कहा, "मां के पावन चरणों में मैंने दिल्ली के सभी लोगों के लिए होली की मंगलकामनाओं की अरदास लगाई है। हम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक स्वच्छ और सुंदर दिल्ली के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस बार की होली में एक नई खुशबू है: वर्मा
दिल्ली में होली के अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने आवास पर होली खेली। वर्मा ने कहा कि सभी देशवासियों को और दिल्ली वालों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन इस बार दिल्ली में आएगा। इस बार की होली में एक नई खुशबू है, हमें दिल्ली को खूबसूरत शहर बनाना है, यमुना को साफ करना है, मैं आज के दिन सभी दिल्ली वासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं।

'होली बुरी शक्तियों के खात्मे का प्रतीक है'
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि होली बुरी शक्तियों के खात्मे का प्रतीक है यह सत्य और धर्म की जीत का संकेत है। होली का त्योहार हमें सद्भावना सिखाता है, सभी को मेरी शुभकामनाएं..."
#WATCH | Delhi: BJP leader Ramesh Bidhuri says, "... Holi is a symbol of the removal of evil powers... It is a sign of the victory of truth and Dharma. The festival of Holi teaches us harmony... My greetings to all..." pic.twitter.com/rzk87ZYb1i
— ANI (@ANI) March 14, 2025
'दिल्ली को 27 साल बाद मनचाही सरकार मिली'
दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली को 27 साल बाद मनचाही सरकार मिली, हम वादा करते हैं कि दिल्ली भी होली के रंगों की तरह जगमगाएगी।