फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Historic monuments open in delhi and all parts of country after second corona wave

ग्राउंड रिपोर्ट: पहले ही दिन महिलाओं-बच्चों ने किया ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार

Wed, 16 Jun 2021 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jun 2021 06:21 PM IST
सार

बुधवार को इन जगहों पर भीड़भाड़ कम थी, लेकिन करीब सभी जगहों पर नौजवानों के अलावा औरतें और बच्चे भी घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। अमर उजाला संवाददाता आदित्य पाण्डेय ने ऐसे ही कई ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का जायजा लिया, पेश है रिपोर्ट।

विज्ञापन
Historic monuments open in delhi and all parts of country after second corona wave
दिल्ली में भी खुलीं एतिहासिक इमारतें, लोगों ने किया दीदार - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली खुशमिजाज लोगों का शहर है, यहां के लोग सैर सपाटा करने में हमेशा आगे रहते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बुधवार को अपने सभी स्मारकों और संग्रहालयों को आम लोगों के लिए खोल दिया। लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो अपने बच्चों के साथ लोग ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का दीदार करने के लिए घर से निकल पड़े।

विज्ञापन


बुधवार को इन जगहों पर भीड़भाड़ कम थी, लेकिन करीब सभी जगहों पर नौजवानों के अलावा औरतें और बच्चे भी घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। अमर उजाला संवाददाता आदित्य पाण्डेय ने ऐसे ही कई ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का जायजा लिया, पेश है रिपोर्ट।
विज्ञापन


पहले ही दिन युवाओं ने पुराने किले मे बिताया समय
स्थान : पुराना किला, मथुरा रोड
समय : दोपहर 1.00 बजे
दोपहर में पुराना किला घूमने के लिए करीब 50 लोग पहुंचे थे। प्रवेश द्वार के बाईं तरफ टिकल लेने के लिए दो क्यूआर कोड लगाए गए थे। यहां करीब दर्जनभर लोग टिकट लेने के लिए खड़े थे। क्यूआर कोड बोर्ड के सामने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पीले निशान लगाए गए थे। यहां तैनात गार्ड लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराते भी नजर आए। स्कैन मशीन में लोगों का सामान स्कैन करने के बाद किले में प्रवेश कराया जा रहा था। गार्ड ने बताया कि एक बार सुबह आठ बजे और दोबारा दोपहर बारह बजे किले में सैनिटाइजेशन किया गया है। शाम को एक बार फिर से सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड ग्राउंड पार्किंग रोड से लाल किले में मिला प्रवेश
स्थान : लाल किला, पुरानी दिल्ली
समय : दोपहर 2.30 बजे
चांदनी चौक जाने वाले रास्ते का सौंदर्यीकरण अभी चल रहा है, इस कारण लाल किले के सामने वाले रोड पर आवागमन बाधित है। इस रोड पर दिल्ली गेट से पुरानी दिल्ली जाने वाली लेन बुधवार को खुली थी, पहले यह लेन बंद थी। दूसरी लेन में लाल किले के मुख्य द्वार के ठीक सामने निर्माण कार्य चल रहा था। इस लेन पर आवागमन बंद था। लाल किला जाने के सामने वाले रास्ते पर बैरीकेडिंग लगी थी। चांदनी चौक की साइड से देखने पर ऐसा लगा कि लाल किला बंद है। लेकिन पुलिस से बातचीत करने पर पता चला कि जामा मस्जिद के सामने वाले कट से परेड ग्राउंड पार्किंग में जाने का रास्ता खुला है। यहां जाने पर देखा कि लाल किला घूमने के लिए लोग पहुंचे हुए हैं। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि दोपहर तक यहां करीब 50 लोग घूमने पहुंचे थे। 


बच्चों के साथ हुमायूं का मकबरा जाकर की मस्ती
स्थान : हुमायूं का मकबरा, मथुरा रोड
समय : शाम 3.30 बजे
युवाओं के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी हुमायूं का मकबरा घूमने के लिए पहुंचे। भीड़भाड़ कम थी, लेकिन घास के हरेभरे मैदान में लोग परिवार के साथ बैठकर गपशप करते दिखाई दिए। लोगों ने मोबाइल फोन से सेल्फी और एक दूसरे की फोटो भी खींची। बड़े दिन बाद लोग हरेभरे पेड़ों और फूलों से रूबरू हुए तो इस पल को कैमरे में कैद करना चाहा। बच्चे और महिलाएं परिसर में स्थित फब्बारे के पास चहलकदमी करते भी दिखाई दिए। सीढ़ियों पर बैठकर लोगों को फोटो खिंचवाते भी देखा। यहां सबसे ज्यादा लोग मस्ती करते दिखाई दिए। संकेत अपनी छोटी बच्ची और पत्नी के साथ घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि मौका मिला तो घूमने चले आए। पिछले दो साल से ऐसा माहौल बना है कि कोरोना के कारण कभी भी हालात खराब हो जाते हैं और सबकुछ बंद हो जाता है। बच्चे घर में रहकर ऊब चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed