फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Himanshi Death Case: wife of former MP's bail plea rejected

हिमांशी मौत मामला: पूर्व राज्यसभा सांसद की पत्नी की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 22 Jul 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Himanshi Death Case: wife of former MP's bail plea rejected
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

पुत्रवधू हिमांशी कश्यप की मौत के मामले में डासना जेल में बंद पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पत्नी और हिमांशी की सास देवेंद्री कश्यप की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस के बाद एडीजे फर्स्ट कोर्ट ने अर्जी को खारिज कर दिया। बता दें कि पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी कश्यप घर के बाथरूम में ही मृत मिली थीं।
विज्ञापन


सिर में गोली लगने से उनकी मौत हुई थी। इस मामले में हिमांशी के परिजनों ने कश्यप फैमिली पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री कश्यप और हिमांशी के पति डा. सागर को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कश्यप जेल से बाहर आ चुके हैं

Himanshi Death Case: wife of former MP's bail plea rejected

कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद नरेंद्र कश्यप जेल से बाहर आ चुके हैं। इसके बाद उनकी पत्नी देवेंद्री की जमानत के लिए अर्जी जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में दाखिल की गई थी।

बृहस्पतिवार को इस अर्जी पर सुनवाई होनी थी मगर जनपद न्यायाधीश ने अर्जी को सुनवाई के लिए एडीजे-फर्स्ट की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया।

शुक्रवार को अर्जी पर जमकर बहस हुई। जमानत के लिए अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी-अपनी दलील पेश की। बहस पूरी होने के बाद शाम को कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed