{"_id":"6a9180ec8d47a89fbb0b40a3","slug":"water-shortage-in-govindpuri-for-two-months-residents-facing-hardship-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152437-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोविंदपुरी में दो महीने से पानी की किल्लत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोविंदपुरी में दो महीने से पानी की किल्लत, लोग परेशान
विज्ञापन
नई दिल्ली। गोविंदपुरी के होली चौक और आसपास के कई इलाकों में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो से ढाई महीने से पानी की सप्लाई नियमित नहीं है। कई घरों में कई दिनों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को टैंकर का इंतजार करने, बाजार से पानी खरीदने और दूसरे घरों से पानी लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की कमी का असर लोगों के रोजमर्रा के काम के साथ नौकरी और बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी महेंद्र ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इलाके में लंबे समय से पानी की परेशानी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई बार सप्लाई आती भी है तो गंदा पानी आने की शिकायत रहती है। वहीं, स्थानीय निवासी अंशुल ने बताया कि घर की जरूरत पूरी करने के लिए लगातार पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। संवाद