{"_id":"6a918007a1f6bef1040c134a","slug":"traffic-congestion-increases-in-east-delhi-on-raksha-bandhan-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-395-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रक्षाबंधन पर बढ़े यातायात दबाव के बीच मौजुद ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रक्षाबंधन पर बढ़े यातायात दबाव के बीच मौजुद ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने और परिजनों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, जिससे पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ गया। भजनपुरा, शास्त्री पार्क, दुर्गापुरी चौक, यमुनाविहार और दयालपुर समेत प्रमुख मार्गों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही।
ट्रैफिक पुलिस ने सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पूरे दिन मोर्चा संभाले रखा। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते रहे और सिग्नल व्यवस्था पर विशेष नजर रखी ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर भी सख्ती की और नियम तोड़ने वालों को रोका। संवाद