फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court bans advertisement for appointment of retired prosecutors

Delhi NCR News: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड अभियोजकों की नियुक्ति के विज्ञापन पर लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार के अभियोजन निदेशालय द्वारा जारी एक विज्ञापन पर रोक लगा दी। इसमें 196 रिक्त सार्वजनिक अभियोजक पदों के लिए केवल रिटायर्ड अभियोजकों से आवेदन मांगे गए थे। कोर्ट ने इस कदम को अस्वीकार्य और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इससे युवा वकीलों को अवसरों से वंचित किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने 22 अगस्त को जारी इस विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अभियोजन निदेशक, दिल्ली के मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रधान सचिव और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने इन सभी को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई अक्तूबर में निर्धारित की। कोर्ट ने आदेश दिया कि दिल्ली सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव को याचिकाकर्ता की शिकायत पर विचार करना होगा। जब तक इस पर तर्कसंगत निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक विज्ञापन पर रोक रहेगी। याचिकाकर्ता वकील विकास वर्मा ने तर्क दिया कि यह विज्ञापन यूपीएससी या अन्य सक्षम प्राधिकरणों के माध्यम से स्थापित भर्ती प्रक्रिया को दरकिनार कर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed