फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy Traffic jam on GT road due to one way NH 58 Meerut 

मेरठ में एनएच-58 के वन-वे होने के कारण जीटी रोड पर भीषण जाम, गाजियाबाद में अभी राहत

Thu, 25 Jul 2019 01:54 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 25 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy Traffic jam on GT road due to one way NH 58 Meerut 
जीटी रोड पर तीसरे दिन भी भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ रोड (एनएच-58) पर बीते 22 जुलाई से भारी वाहनों का डायवर्जन हो चुका है। डायवर्जन प्लान के तहत मेरठ रोड को वन-वे करते हुए 25 जुलाई से रोडवेज बसों तथा हल्के वाहनों को भी डायवर्ट करना था, लेकिन अभी तक गाजियाबाद की सीमा में कांवड़ियों का प्रवेश न होने पर फिलहाल रोडवेज बसों व हल्के वाहनों को राहत दी गई है। आने वाले एक-दो दिनों तक हाइवे टू-वे रहेगा। साथ ही शुक्रवार तक हल्के वाहनों का डायवर्जन टालते हुए रोडवेज बसों को भी मेरठ रोड पर जाने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार से हल्के वाहनों का यह डायवर्जन संभव

  • गाजियाबाद- मेरठ के बीच वाहन एक ही लेन में आ जा सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर 31 जुलाई की रात तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
  • विज्ञापन
  • प्रतिबंधित अवधि में हल्के वाहन भी भारी वाहनों के लिए निर्धारित रूट पर चलेंगे।
  • 24 से 31 जुलाई तक मुरादनगर पाइप लाइन व टीला मोड लोनी के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

शुक्रवार को बन जाएंगे दो अस्थायी बस अड्डे

रोडवेज व निजी बसों की शहर में एंट्री रोकने को लालकुआं एवं हापुड़ चुंगी के पास सीजीओ कॉम्पलेक्स के मैदान में अस्थाई बस अड्डा बनेगा। बुलंदशहर से आने वाली बसें लालकुआं से संचालित होंगी। शुक्रवार से इन्हीं अस्थायी बस अड्डों से बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर तीसरे दिन भी भीषण जाम

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बने डायवर्जन प्लान के तहत एनएच-58 (मेरठ रोड) पर भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को मेरठ तिराहा से जीटी रोड पर लालकुआं से एनएच-9 पर निकाला जा रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ने से जीटी रोड पर दो दिन से जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। यह जाम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से लेकर लालकुआं तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed