फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy rain lashes in parts of delhi ncr with bright sunlight traffic starts on road

दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के बीच हो रही झमाझम बारिश, मौसम सुहाना पर सड़कों पर आई आफत

Tue, 11 Sep 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
heavy rain lashes in parts of delhi ncr with bright sunlight traffic starts on road
बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दिनभर बादलों की आंख-मिचौली के बाद शाम होते ही बादल झमाझम बरसे। इस बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं सड़कों पर एक बार फिर पानी भरना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


यह दिलचस्प है कि जितनी तेज बारिश हो रही है उतनी ही तेज धूप भी निकली है। बारिश और धूप के इस संगम से मौसम काफी सुहाना हो गया है लेकिन रास्ते पर चलने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश और धूप के साथ ही हवा भी उतनी ही तेज है। 
विज्ञापन


लगातार बारिश से डेंगू-मलेरिया के बढ़े मामले
पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के दौरान हुई लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन इस दौरान डेंगू के 30 और मलेरिया के 25 नए मामले सामने आए। इस अवधि में चिकनगुनिया के भी तीन मामले आए हैं। सितंबर तक डेंगू के मरीजों की संख्या 137, मलेरिया के 195, जबकि चिकनगुनिया के 47 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह के दौरान डेंगू के सर्वाधिक आठ मामले दक्षिणी नगर निगम के थे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में तीन, जबकि पूर्वी दिल्ली में एक मरीज सामने आया। इस दौरान नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के तहत 4, दिल्ली कैंट से दो, जबकि 12 अन्य मरीज भी सामने आए हैं, जिनके पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। दक्षिणी दिल्ली में मलेरिया के तीन, उत्तरी निगम क्षेत्र में एक, जबकि पूर्वी निगम क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। 

अस्पतालों में मिला लार्वा

heavy rain lashes in parts of delhi ncr with bright sunlight traffic starts on road
dengue

सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की जांच के दौरान निगम और दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में ही मच्छरों का लार्वा मिला। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में सरकार और निगम के कुल 63 अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में जांच की गई, जिनमें से 15 में लार्वा मिलने से लोगों में डर और बढ़ने लगा है।

दक्षिणी निगम के 107 निजी और सरकारी संस्थानों की जांच के दौरान 21 संस्थानों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। इनमें 12 के चालान काटे गए, जिनमें आईआईटी परिसर सहित अन्य संस्थान भी शामिल हैं।

इस दौरान 273 सरकारी एवं निजी स्कूलों की जांच की गई, जिनमें 80 में मच्छरों का लार्वा मिला। निगम ने 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज काराना शुरू कर दिया है, जबकि 62 को नोटिस भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed