फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain after storm in many areas of Delhi NCR

Weather Forecast: दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, फिर हुई राहत की बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Sun, 17 Aug 2025 09:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Aug 2025 09:30 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूसा में 13, रिज में 9.3, नजफगढ़ में 9, राजघाट में 2.7, लोधी रोड़ और पालम में बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Heavy rain after storm in many areas of Delhi NCR
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में रविवार सुबह से ही बादल आसमान में डेरा जमा हुए थे। इसके बाद कई इलाकों में आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत मिली।

विज्ञापन

बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। ऐसे में बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को फिर से उजागर किया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 97 से 71 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूसा में 13, रिज में 9.3, नजफगढ़ में 9, राजघाट में 2.7, लोधी रोड़ और पालम में बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में 18 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 18 अगस्त को आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 19 से 21 अगस्त तक भी आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इससे पहले दिल्ली में बृहस्पतिवार को कुल 818.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो वार्षिक औसत 774.4 मिमी से अधिक है। इससे पहले सूखे जैसी स्थिति के साथ इस साल की शुरूआत हुई थी। दिल्ली बारिश की औसत स्थिति तब है, जब अभी साल खत्म होने में चार महीना बाकी है। राजधानी में 20 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed