फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave troubled people in delhi red alert for heat wave from Sunday

मई ने तपाया जून जला देगा!: आज लू का रेड अलर्ट, रविवार को रवि के तेवर रहेंगे तल्ख; 44 °C तक जा सकता है पारा

Sun, 26 May 2024 01:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 26 May 2024 01:58 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
Heat wave troubled people in delhi red alert for heat wave from Sunday
रविवार से लू का रेड अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में रविवार से सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। दोपहर के समय धूल भरी आंधी चलने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिली। दोपहर को गर्मी और बढ़ गई। इससे लोग बेहाल दिखे। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से मौसम का रेड अलर्ट
उधर, रविवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। रात के समय एक से दो इलाकों में गर्मी अधिक महसूस होगी। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है। वहीं, दोपहर के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेगी। यही स्थिति मंगलवार तक रहे सकती है।

विज्ञापन

नजफगढ़ में 42 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ में 46.8, नरेला में 46.7, पीतमपुरा में 45.8, पूसा में 45.8, रिज में 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

दिशा बदलने से मध्यम श्रेणी में आबोहवा
हवा की गति बढ़ने और दिशा बदलने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 219 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 208, फरीदाबाद में 201, गुरुग्राम में 144 व गाजियाबाद में 142 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed