{"_id":"5cedd17abdec220752496af1","slug":"heat-storm-starts-in-delhi-from-today-temperature-cross-41-degree-on-tuesday-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों को दिनभर परेशान करेगी लू, अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों को दिनभर परेशान करेगी लू, अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
Wed, 29 May 2019 05:55 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 29 May 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
सिर पर दुपट्टा ओढ़कर धूप से बचने की कोशिश करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिनभर झुलसाया। गर्म हवाओं के कारण छांव में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। बुधवार से लू चलने की शुरुआत होगी। यह स्थिति सप्ताह के अंत तक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी का आलम यह है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते सप्ताह समाप्त हो गया। इसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को मामूली राहत रही, लेकिन इससे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर लोग गर्म हवाओं से बचते दिखाई दिए। अभी गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार से चलने वाली लू ज्यादा परेशान करेगी। लू के कारण बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले चार-पांच दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन