फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health Department suspends Director General Docter Vandana

Delhi: स्वास्थ्य विभाग ने महानिदेशक डॉ वंदना को निलंबित किया, इस कार्रवाई के खिलाफ सीएम और एलजी को लिखा पत्र

Tue, 07 Jan 2025 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Jan 2025 10:25 PM IST
सार

डॉ. वंदना बग्गा ने मुख्य चुनाव आयोग, उपराज्यपाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित अन्य को पत्र लिख कर इसका विरोध जताया है। साथ ही इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की है।

विज्ञापन
Health Department suspends Director General Docter Vandana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. वंदना बग्गा को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और निदेशक के पद से निलंबित कर दिया गया है। दो दिन पहले ही डॉ. बग्गा ने चीन में बढ़ रहे श्वास रोग को देखते हुए दिल्ली के अस्पतालों और सामान्य लोगों के लिए सलाह और निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन


इस निलंबन के खिलाफ डॉ. वंदना बग्गा ने मुख्य चुनाव आयोग, दिल्ली चुनाव आयोग, उपराज्यपाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री, दिल्ली के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, सहित अन्य को पत्र लिख कर इसका विरोध जताया है। साथ ही इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के लिए आदर्श आचार संहिता जारी कर दी है। इसी बीच इसका उल्लंघन कर कुछ राजनीतिक दलों को लाभ पहुंचाने के लिए उनका निलंबन किया गया। उनका आरोप है कि व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से निलंबन का उक्त आदेश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


चुनावों की घोषणा का हवाला देते हुए उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन बताया है। निलंबन से पहले दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद की सलाह नहीं ली गई। न ही उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है। तत्काल प्रभाव से निलंबन के लिए विवादित आदेश जारी करने के लिए कोई कारण बताओ नोटिस, कारण या औचित्य प्रदान नहीं किया गया है। उन्होंने  मांग रखी कि इस आदेश को रद्द किया जाए। नहीं तो कानूनी उपाय का सहारा ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed