फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   health department itself Ill , how will take care of others

स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार, कैसे रखेगा दूसरों का ख्याल

Wed, 29 Jun 2016 12:57 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
health department itself Ill , how will take care of others
हॉस्पीटल में फैली गंदगी - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया  जैसी अन्य बीमारियों के इलाज के साथ - साथ उनकी रोकथाम के लिए कदम उठाता है। लेकिन इन दिनों स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल खुद इन बीमारियों को दावत दे रहे हैं। हालत ये हो गई है कि स्वास्थ्य विभाग में बनी नालियों में मच्छर पनप रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं चाइल्ड पीजीआई के बाहर ही जमा हुआ कूड़े का ढेर बारिश के मौसम में बीमारियां फैला सकता है। इस ढेर में यहां पर दवाइयों के कवर के साथ-साथ खाने के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली प्लेट फेंकी जा रही हैं। इस वजह से बारिश से संक्रमण होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


चारों तरफ पनप रहे हैं मच्छर - स्वास्थ्य विभाग का हाल
सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग के परिसर में चारों तरफ गंदगी जमा हुई है। नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। आरओ का साफ पानी नाली में जमा हो रहा है और डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। सीएमओ ऑफिस के पीछे की तरफ बड़ी - बड़ी घास हो गई है। जहां पर खराब गाड़ियों से लेकर टूटा - फूटा सामान पड़ा हुआ है। इस घास में बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इस वजह से मच्छर पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत ये हो गई है कि दो मिनट कोई यहां पर खड़ा तक नहीं हो सकता है। ये हालत तब है जब यहां पर डॉक्टर्स के साथ - साथ आए दिन 400 से 500 लोग किसी ने किसी काम के सिलसिले में आते रहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद के साथ - साथ दूसरों को भी बीमार कर सकते हैं। सीएमओ डॉक्टर आर के गर्ग का कहना है कि कंस्ट्रक्शन की वजह से परेशानी हो रही है। इस बारे में प्राधिकरण को पत्र लिखा जाएगा।

अस्पताल के बाहर जमा कूड़ा - चाइल्ड पीजीआई का हाल
सेक्टर-30 के चाइल्ड पीजीआई के गेट के बाहर ही खाना खाने के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की प्लेट को और दवाइयों के कवर डाले जा रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से अस्पताल के बाहर ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। बूंदा बांदी के दौरान इसमें पानी जमा हो जाता है। हल्की हवा चलते ही इसकी बदबू अस्पताल परिसर तक जा रही है। इससे यहां आने - जाने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को यहां पर कूड़ा डालने आए शख्स ने बताया कि जिला अस्पताल के मरीजों को दिए जाने वाले खाने की प्लेट को यहां पर डालते हैं। दूसरी कोई जगह नहीं बची है तो हम लोग क्या करें।


ईएसआई अस्पताल में भरा पानी
सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल परिसर में पानी भरा हुआ है। ये पानी सिर्फ आने - जाने वाले मरीजों को दिक्कत नहीं दे रहा है बल्कि बीमारियों का कारण भी बन सकता है। अस्पताल परिसर की बिल्डिंग की पार्किंग के पीछे की तरफ से बारिश का साफ पानी साफ जमा हुआ है और साफ पानी में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं। यहां पर हर दिन हजारों की संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं, ऐसे में इन मरीजों के स्वास्थ्य के साथ अनदेखी की जा रही है। ईएसआई अस्पताल की निदेशिक ानीलिमा का कहना है कि अस्पताल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इस वजह से ये दिक्कत आ रही है। हालांकि हम लोग दवाई का छिड़काव कराते रहते हैं, ताकि मच्छर न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed