बहन को मारकर पलंग के नीचे छुपाई लाश, खुद भी फंदे पर झूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबड़ी इलाके में गुटका खाने से मना करने पर एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दीपक (25) मानसिक रूप से कमजोर था और गुटका खाने का आदी था। आए दिन इसे लेकर उसकी बहन नीलम(23) से नोकझोंक होती रहती थी।
शनिवार दोपहर को भी गुटका खाने से मना करने पर दीपक की नीलम से बहस हो गई थी। इसके बाद दीपक ने बहन की गला घोटकर हत्या कर दी और शव पलंग के नीचे छिपा दिया।
छत के कुंडे से फंदा डालकर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद वह घर से बाहर चला गया। शाम को दीपक का बड़ा भाई घर पहुंचा तो दोनों को घर में नहीं पाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर दीपक को ढूंढ़ निकाला और उसे वापस घर भेज दिया।
इसके बाद पुलिस नीलम की तलाश में जुट गई। कुछ देर बाद ही दीपक घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और छत के कुंडे से फंदा डालकर फांसी लगा ली।
इस सूचना के बाद रात में पुलिस पहुंची और शव बरामद कर लिया। बाद बहन नीलम का शव भी पलंग के नीचे से बरामद हो गया।