फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hawala agent Mohammad Yasin arrested from Delhi used to fund Lashkar and Al-Badar

Delhi: दिल्ली से हवाला एजेंट मोहम्मद यासीन गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा और अल-बदर के लिए जुटाता था फंड

Fri, 19 Aug 2022 04:18 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 19 Aug 2022 04:18 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आतंकी को सुरक्षा एजेंसियो की मदद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भारत में हवाला का धन दक्षिण अफ्रीका से सूरत और मुंबई के रास्ते भेजा जा रहा है। वह हवाला नेटवर्क में दिल्ली का काम देखता था।

विज्ञापन
Hawala agent Mohammad Yasin arrested from Delhi used to fund Lashkar and Al-Badar
हवाला एजेंट मोहम्मद यासीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली-6 के तुर्कमान गेट से एक हवाला एजेंट को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हवाला ऑपरेटर मोहम्मद यासीन (48) लश्कर और अल बदर जैसे आतंकी संगठनों के लिए हवाला के जरिए फंड मुहैया कराता था।

विज्ञापन


आतंकी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपये ट्रांसफर भी किए, जो बाद में आतंकी गातिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने थे। आतंकियों के लिए पैसा हवाला के जरिए दक्षिण अफ्रीका से सूरत और मुंबई के रास्ते आता था। स्पेशल सेल की टीमें शुक्रवार देर शाम तक कई जगह दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार दिल्ली पुलिस को केंद्र एजेंसियों व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जरिए 18 अगस्त को सूचना मिली थी पुरानी दिल्ली के मीना बाजार से कोई हवाला एजेंट काम कर रहा है और आतंकियों व आतंकी गतिविधियों के लिए जम्मू कश्मीर फंड भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार राजैन व रविन्द्र जोशी की टीम ने मीना बाजार में घेराबंदी कर गली नलबंदन, तुर्कमान गेट निवासी मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 7 लाख रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। हाल के दिनों में मोहम्मद यासीन को हवाला के जरिए 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

मो. यासीन ने उनमें से 17 लाख रुपये तो जम्मू-कश्मीर भेज दिए थे। दो अलग-अलग कोरियर के जरिए उस पैसे को घाटी में भेजा गया था। इसने 17 अगस्त को अब्दुल हामिद मीर नामक आतंकी को आतंकी गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये भेजे थे। जम्मू कश्मीर पुलिस ने अब्दुल हामिद को जम्मू कश्मीर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था। उसके घर से 10 लाख रुपये बरामद किए गए थे। अब्दुल हामिद से पूछताछ के बाद मो. यासीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों से भारत आती थी हवाला की रकम

पूछताछ के दौरान पता लगा कि मोहम्मद यासीन एक कपड़ा व्यापारी है। उसका मीना बाजार में अपना व्यवसाय है। मगर गारमेंट का व्यवसायी सिर्फ दिखाने के लिए था। असल में वह आतंकी व आतंकी गातिविधियों के लिए विदेश से आ रहे पैसे को जम्मू कश्मीर भेजता था।

मो. यासीन ने बताया कि हवाला की रकम दक्षिण अफ्रीका से भारत में सूरत व मुंबई आती थी और वहां से दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में जाती थी। इसके बाद वह जम्मू कश्मीर भेजी जाती थी। हाल ही में मो. यासीन को हवाला के जरिए दक्षिण अफ्रीका से 24 लाख रुपये भेजे गए थे। वह हवाला की रकम को जम्मू कश्मीर भेजने का एक बहुत बड़ा लिंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed