{"_id":"69f014d9fdb508650306682c","slug":"havildar-accused-of-delivery-boy-s-murder-arrested-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dwarka Murder Case: डिलीवरी बॉय का हत्यारोपी हवलदार गिरफ्तार, मामूली विवाद में मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dwarka Murder Case: डिलीवरी बॉय का हत्यारोपी हवलदार गिरफ्तार, मामूली विवाद में मारी थी गोली
Tue, 28 Apr 2026 07:31 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:31 AM IST
सार
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी घटना के समय ड्यूटी पर नहीं था। नीरज ने तीखी बहस के बाद फूड डिलीवर बॉय पांडव कुमार और उसके दोस्त कृष्ण को गोली मार दी। गोली लगने से पांडव की मौत हो गई। कृष्ण का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जाफरपुर कलां इलाके में डिलीवरी बॉय पांडव कुमार की हत्या के आरोपी हवलदार नीरज को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, वह छिपा हुआ था और उसे आधी रात के आसपास जाफरपुर इलाके से पकड़ा गया।
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी घटना के समय ड्यूटी पर नहीं था। नीरज ने तीखी बहस के बाद फूड डिलीवर बॉय पांडव कुमार और उसके दोस्त कृष्ण को गोली मार दी। गोली लगने से पांडव की मौत हो गई। कृष्ण का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात लगभग रात 2:30 बजे घटी। पीड़ित इलाके में जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद सड़क किनारे खड़े थे। पास में ही रहने वाले नीरज का उनसे झगड़ा हुआ और फिर उसने करीब से गोली चला दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी से जुड़ी वारदात के क्रमों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन