{"_id":"59204dbc4f1c1bd710f2302d","slug":"haryana-womans-commission-vice-chairperson-notice-on-gangrape-case-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":" गैंगरेप मामले पर संज्ञान लेने थाने पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप मामले पर संज्ञान लेने थाने पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 20 May 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ-ईस्ट की महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले पर संज्ञान लेने शनिवार को हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया पुलिस कार्यालय पहुंची। उन्होंने जांच अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
दहिया ने डीजीपी के आदेशों का नार्थ-ईस्ट से डेपुटेशन पर पुलिस अधिकारियों की नियुक्त के निर्णय को गलत ठहराते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस हर स्तर पर सक्षम है। पूरी दुनिया से लोग गुरुग्राम में रहते हैं। इस तरह की घटना होने पर क्या पूरी दुनिया से अधिकारियों को डेपुटेशन पर नियुक्त किया जाएगा। सुमन दहिया ने जांच में शामिल एसीपी जय सिंह एवं सेक्टर 17-18 थाने के प्रभारी रामकुमार से मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले शुक्रवार देर रात सेक्टर 18 इलाके में रह रही नार्थ-ईस्ट (सिक्कम)महिला को सुखराली के पास से अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। आरोपी महिला को दिल्ली के छावला इलाके में कार से फेंककर फरार हो गए थे। महिला दिल्ली से रात दो बजे लौटने के बाद अपने पीजी पर जा रही थी। मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन कर दो आरोपियों का स्कैच भी जारी किया गया है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।
विज्ञापन