{"_id":"682e1433d423f619ceefcfb8048be4ee","slug":"haryana-governor-jagnnath-pahariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में होगा फ्री ईलाज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में होगा फ्री ईलाज?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एक हॉस्पिटल का उद्घाटन करने आए हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक कार्य क्षेत्र या व्यवसाय भर ही नहीं है बल्कि जन सेवा का एक जरिया भी है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार से रियायती दरों पर जमीन हासिल करने सहित अन्य सुविधाएं पाने वाले निजी अस्पताल गरीबों का निशुल्क इलाज करें।
पहाड़िया ने कहा कि अच्छे अस्पतालों से ही स्वस्थ समाज बनेगा और उन्नति करेगा। वर्तमान समय में देश की 120 करोड़ से भी अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना बहुत बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम एवं भूतल परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है।
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि निजी क्षेत्र के आधुनिक अस्पतालों द्वारा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं देने से हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की अनूठी मुहिम को बल मिलेगा।
अस्पताल की शुरुआत करने के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री ने एनएच-तीन में बन रहे ईएसआई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। समारोह में डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. पीएस यादव, सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह, ईएसआई मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद के डीन डॉ. असीम दास एवं चिकित्सा अधीक्षक एके गौतम मौजूद रहे।