{"_id":"5e4a7d268ebc3ef2c0682ddb","slug":"haryana-former-minister-khursheed-ahmad-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के पूर्व सांसद और मंत्री खुर्शीद अहमद का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के पूर्व सांसद और मंत्री खुर्शीद अहमद का निधन
Mon, 17 Feb 2020 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Feb 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
khursheed ahmad
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पूर्व मंत्री व फरीदाबाद से सांसद रहे चौधरी खुर्शीद अहमद का 86 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है। वह कई दिनों से फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती थे। अहमद को नूंह में उनके निजी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जैसे ही उनके निधन की खबर मेवात और देश की राजधानी दिल्ली में पहुंची तो राजनेताओं और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री विरेंद्र सिंह, कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा सहित दर्जनभर विधायक, पूर्व मंत्रियों ने शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
'खुर्शीद की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता'
इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हरियाणा और पंजाब की राजनीति में अपनी छाप छोड़ने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी खुर्शीद अहमद की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उनके द्वारा कांग्रेस के लिए किए गए कार्य और बेहतर राजनीति के तौर पर उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। चौधरी खुर्शीद अहमद के निधन से कांग्रेस पार्टी को गहरी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल है।
विज्ञापन
'खुरशीद ने राजनीतिक सफर में जनहित के कार्य किए'
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खुर्शीद अहमद ने प्रदेश में मंत्री और सांसद रहते अपने राजनीतिक सफर में जो जनहित कार्य किए उनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मेवात में शिक्षा के जनक से मशहूर चौधरी खुर्शीद अहमद ने मेवात में शिक्षण संस्थान खुलवाकर मेवात के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने जो प्रयास किया था जिनके लिए वह हमेशा याद रखे जाएंगे। खुरशीद अहमद से उनके परिवारिक रिश्ते रहे। उनकी जगह जो खाली हुई है उसको भरना नामुमकिन है। उन्होंने कहा खुरशीद अहमद जब 1962 में विधायक बने तभी से उनको जानता हूं। उनकी पूरी जिंदगी एक सामाजिक नेता के तौर पर गुजरी। उन्होंने कहा अब उनके बेटे आफताब अहमद उनकी राजनीतिक विरासत को संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने क्या कहा?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मरहूम अहमद परिवार को सांत्वना देते हुए चौधरी खुर्शीद अहमद ने करीब 60 साल तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को गहरी क्षति पहुंची है। खुर्शीद अहमद ने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए एक अच्छे राजनेता के रूप में काम किया और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढकर भाग लिया था। उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के चलते उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके द्वारा राजनीतिक करियर में लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्यों को हमेशा जनता याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी खुर्शीद अहमद एक ऐसे नेता थे, जिन पर उनके राजनीतिक करियर में कभी भ्रष्टाचार का कोई भी दाग नहीं लगा।