फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   harendra will meet cm akhilesh yadav

गरीब छात्र की सोशल मीडिया पर चर्चा, आज मिलेंगे सीएम अखिलेश

Sun, 27 Sep 2015 09:23 AM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
harendra will meet cm akhilesh yadav

नोएडा के कक्षा-9 के छात्र पर जब गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ने की नौबत आई तो उसने काम करना शुरू कर दिया और पढ़ाई भी जारी रखी।

विज्ञापन


काम करते हुए छात्र की फोटो सोशल मीडिया पर पहुंची तो इसे सांसद डिंपल यादव ने देखा। अब बच्चे को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया है।

एडीएम राजेश यादव उसे लेकर रविवार को लखनऊ जाएंगे। दरअसल, इटावा के ग्राम नगला चौहान निवासी हरेंद्र सिंह (13) गरीब परिवार से है। उसके पिता रामगोपाल चौहान की तबीयत भी ठीक नहीं रहती है।

कुछ साल पहले रामगोपाल होशियारपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। हरेंद्र का दाखिला नोएडा स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, गढ़ी चौखंडी में करा दिया गया। इसके बाद रामगोपाल की तबीयत और खराब हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फुटपाथ पर काम करने वाले इस बच्चे की कहानी ऐसे हई वायरल

सीएम की पत्नी डिंपल यादव ने देखी थी छात्र की तस्वीर

harendra will meet cm akhilesh yadav

छात्र ने परिवार वालों से जिद की कि वह पढ़ाई किसी भी हालत में नहीं छोड़ेगा। पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए काम करेगा।

लेकिन उसे जब कहीं काम नहीं मिला तो परिवार वालों से थोड़े पैसे का इंतजाम करके नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नीचे उसने वजन तौलने वाली मशीन लगा दी।
ये भी पढ़ें: फुटपाथ पर काम करने वाले इस बच्चे की कहानी ऐसे हई वायरल
वह हर दिन 50-60 रुपये कमाने लगा। छात्र की लगन की बात सोशल मीडिया के जरिए फैल गई। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया है कि छात्र हरेंद्र को रविवार को लखनऊ लेकर जाना है।

छात्र के बारे में पहले सांसद डिंपल यादव को जानकारी मिली थी। अब स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलना चाहते हैं। मैं खुद हरेंद्र को लेकर लखनऊ जाऊंगा। - राजेश यादव, एडीएम गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed