फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur woman dead body found outside grave after one week one leg and hand cut police force on spot

हापुड़ः महिला के शव को कब्र से निकालकर हाथ-पैर काटे, तंत्र-मंत्र के साथ दुष्कर्म की भी आशंका

Sat, 14 Sep 2019 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 Sep 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
hapur woman dead body found outside grave after one week one leg and hand cut police force on spot
महिला का शव कब्र से बाहर मिला - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कब्रिस्तान से शुक्रवार की रात किसी ने एक महिला का शव कब्र से निकालकर हाथ-पैर काट दिए तथा शव को गन्ने के खेत में डाल दिया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने किसी तांत्रिक की करतूत और दुष्कर्म की आशंका मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई। लेकिन आरोप है कि सीओ ने परिजनों को धमकाकर शव को बिना पोस्टमार्टम के ही दफनवा दिया गया। वहीं परिजनों की तहरीर पर मामूली धाराओं में रिपोर्ट की औपचारिकता पूर्ण कर दी गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव की एक 50 वर्षीय बीमार महिला की रविवार को मृत्यु हो गई थी। जिसका शव गांव के पास ही कब्रिस्तान में दफनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात किसी ने शव को कब्र से बाहर निकाल उसे करीब 20 मीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर डाल दिया। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि शव के एक हाथ का पंजा और एक पैर का एड़ी से नीचे का हिस्सा गायब था। 

परिजनों और ग्रामीणों ने तंत्र मंत्र और दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ग्राम प्रधान समेत परिजनों व ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाई ताकि मामले का सही ढंग से खुलासा हो सके। 

कोतवाल अविनाश गौतम ने लोगों को समझाकर शव को दफनाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन महिला का पोस्टमार्टम कराए जाने पर अड़ गए। हंगामे के बीच कोतवाल पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। 

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस बजे सीओ पिलखुवा संतोष कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने  बिना पोस्टमार्टम किए ही शव को दफनवा दिया। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को रफा दफा कर दिया।

थाना प्रभारी अविनाश गौतम का तर्क था कि पोस्टमार्टम मृत्यु का कारण जानने के लिए कराया जाता है। क्योंकि मृत्यु पहले ही बीमारी के कारण हो चुकी है। ऐेसे में पोस्टमार्टम कराए जाने की आवश्यकता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed