फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur: kajal and siddharth ranked 8th in all up and both topped in district

93.33% अंक लाकर काजल और सिद्वार्थ ने जिला का नाम किया रोशन, माता-पिता का सिर किया गर्व से ऊंचा

Sun, 29 Apr 2018 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 29 Apr 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
hapur: kajal and siddharth ranked 8th in all up and both topped in district
siddharth verma - फोटो : अमर उजाला

नगर के लज्जापुरी कॉलोनी निवासी सिद्वार्थ वर्मा व राजीव विहार निवासी काजल शर्मा ने हाईस्कूल में संयुक्त रूप से जिला टॉप व प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज के दोनों स्टूडेंट्स ने कड़ी मेहनत के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की है।

विज्ञापन

 

लज्जापुरी निवासी सिद्धार्थ वर्मा के पिता बेसिक विभाग में शिक्षक हैं और उनकी माता गृहणी हैं। उनके पिता ने बताया कि सिद्धार्थ पढ़ाई में पहले से काफी तेज रहा है।

विज्ञापन

 

हाईस्कूल परीक्षा में 93.33 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप व प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त कर उसने उनका और अपने हापुड़ का नाम रोशन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिद्वार्थ ने बताया कि वह आगे भी लग्न और मेहनत के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखेगा और वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। 

hapur: kajal and siddharth ranked 8th in all up and both topped in district
kajal sharma - फोटो : अमर उजाला

वहीं टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज की ही छात्रा काजल शर्मा ने हाईस्कूल में 93.33 फीसदी अंक प्राप्त किए है। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला राजीव विहार में रहने वाली काजल के पिता मुकुल दत्त शर्मा की हार्डवेयर की दुकान है, जबकि माता ग्रहणी हैं।
 

पिता ने बताया कि बेटी की उपलब्धि ने उनका मान बढ़ा दिया है। वहीं काजल ने बताया कि वह दिन में 12-15 घंटा नियमित पढ़ाई करती थी, जिस कारण उन्हें प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है।
 

उनकी सफलता का श्रेय उनके शिक्षकों व अभिभावकों को जाता है। उन्होंने बताया कि वह टीचर बनना चाहती है। बेटी की उपलब्धि पर उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed