फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hanuman jayanti

जयंती पर नहीं होगी हनुमान जी की पूजा!

Fri, 27 Mar 2015 05:00 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
Hanuman jayanti

हनुमान जयंती को चंद्रग्रहण होने के कारण शनिवार सुबह से शाम तक हनुमान जी की पूजा नहीं हो सकेगी। ऐसे में शाम सात बजे के बाद से पवनपुत्र की आराधना हो सकेगी।

विज्ञापन


4 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इसी दिन भारतीय समयानुसार शाम 3.45 से शाम 7.15 बजे तक खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय दिखाई देगा।
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में शाम 6.40 बजे से 7.15 बजे तक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण से आठ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इसकी वजह से सुबह 9.40 से मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में शाम 6.40 से 7.15 तक दिखेगा चंद्रग्रहण

Hanuman jayanti

शाम 7.15 के बाद मंदिरों की साफ-सफाई के बाद हनुमान जयंती की पूजा होगी। उन्होंने बताया कि ग्रहण के समय भगवान का भजन करना शुभ होता है। इसके साथ ही सफेद वस्तुओं का दान जैसे, घी, दूध, चावल, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। चंद्रग्रहण का असर कुछ राशियों पर विपरित कुछ राशियों के लिए शुभ होगा। पंडित पंडित सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि चंद्रग्रहण कन्या राशि के लिए शुभ होगा। इसके अलावा मेष, वृष, मिथुन, धनु और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए हानिकारक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed