फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hands and feet massage taken by couple in shelter home

प्रेमी जोड़ों से दबवाए जा रहे थे हाथ-पैर, खुली लव कमांडो एनजीओ की हकीकत

Thu, 31 Jan 2019 05:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
hands and feet massage taken by couple in shelter home
शेल्टर होम के बाहर महिला आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला

ऑनर किलिंग के खतरे से अपने परिजनों से डरकर भागे प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने की बात करने वाले एनजीओ लव कमांडो की करतूतें खुलीं तो तमाम लोग हैरान रह गए। प्रेमी जोड़ों ने बताया कि शेल्टर होम में उनसे न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि अन्य लोग भी हाथ-पैर दबवाते थे। उनसे मालिश तक कराई जाती थी। शेल्टर होम में एक भी महिला कर्मचारी नहीं है। इसके अलावा, दो कमरों के शेल्टर होम में लड़कियों का कमरा चेयरमैन के कमरे में खुलता था। शाम होते ही चेयरमैन न सिर्फ खुद शराब पी लेता था, बल्कि वह लड़कों को भी शराब पीने के लिए मजबूर करता था।

विज्ञापन


सोमवार को डीसीडब्ल्यू की सदस्य किरण नेगी से एक प्रेमी जोड़े ने चेयरमैन के जबरन वसूली करने की शिकायत की थी। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व अन्य लोगों ने प्रेमी जोड़े को दूसरे शेल्टर होम में भिजवाकर मंगलवार को पुलिस टीम के साथ शेल्टर होम में छापेमारी की। यहां मिले प्रेमी जोड़ों ने बताया कि शेल्टर होम चेयरमैन ने उनके पहचान पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मोबाइल फोन और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उनसे शेल्टर होम का काम जबरन कराया जा रहा था। शेल्टर होम में सुरक्षा के नाम पर उनसे 15 से 20 हजार रुपये जबरन वसूले जाते थे। किसी लड़के या लड़की के परिजन रुपये भेजते तो उसे भी ये हड़प लेते। उन्हें बाहर जाने पर जान का खतरा और जेल जाने का भय बताकर डराया जाता था।
विज्ञापन


बात न मानने पर छोड़ देते थे कुत्ते
शेल्टर होम चेयरमैन ने पहाड़गंज स्थित शेल्टर होम में तीन खूंखार कुत्ते पाले हुए थे। कोई प्रेमी जोड़ा इनकी बात नहीं मानता था तो ये उन पर ये कुत्ते छोड़ देते थे। इसके अलावा, कोई बाहर जाने या भागने का प्रयास करता तो कुत्ते उन्हें नहीं जाने देते थे। शेल्टर होम में मौजूद चारों जोड़ों ने इसी तरह के आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी प्रेमी जोड़ों के बयान दर्ज कर कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ के दिल्ली-एनसीआर में 7 शेल्टर होम
यू-ट्यूब, वेबसाइटों, फेसबुक और अन्य माध्यमों से प्रचार कर प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने का दावा करने वाले लव कमांडो एनजीओ के दिल्ली-एनसीआर में सात शेल्टर होम हैं। चेयरमैन संजय सचदेव ने कई साल पूर्व प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने की बात कर यह एनजीओ खोला था। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ से लव कमांडो एनजीओ को खूब शोहरत मिली। संजय सचदेव दावा करता है कि उसने कुछ साल में 30 हजार से अधिक जोड़ों को सुरक्षा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed