फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hajj 2024 is conducting training for women going without Mahram

Hajj 2024: हज की तैयारी शुरू, बिना 'मेहरम' जाने वाली महिलाओं के लिए ट्रेनिंग का आयोजन

Mon, 29 Apr 2024 02:55 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना 'मेहरम' के हज पर जाने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन
Hajj 2024 is conducting training for women going without Mahram
दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की हज समिति ने पवित्र शहर मक्का की धार्मिक यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ट्रेनिंग कैंप करा रही है। कौसर जहां ने कहा कि हमने हज 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आगे कहा कि हम मेहरम के बिना यानी बिना पुरूष साथी के जाने वाली महिलाओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं। इसमें 69 महिलाएं हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हम उन्हें उनकी समस्याओं से निपटने के तरीके के बारे में अपडेट कर रहे हैं। किससे संपर्क करना है। हमने एक ऐप लॉन्च किया है। वे ऐप के जरिए सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

भारत सरकार ने किया था मेहरम का एलान
जानकारी के लिए बता दें कि भारत की हज समिति ने एलान किया था कि हज यात्रा के लिए महिला के साथ एक पुरुष साथी को ले जाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। इस साल कुल 5,162 महिलाएं 'मेहरम' के बिना हज पर जाएंगी।

इन राज्यों से जाएंगी महिलाएं
समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियाकत अली अफाकी ने बताया कि बिना मेहरम के हज पर जाने वाली 5,162 महिलाओं में से 3,584 केरल, 378 तमिलनाडु, 249 कर्नाटक, 166 महाराष्ट्र, 141 उत्तर प्रदेश, 130 तेलंगाना, 82 जम्मू-कश्मीर 72 मध्य प्रदेश, 64 गुजरात, 50 दिल्ली, 44 आंध्र प्रदेश, 40 पश्चिम बंगाल, 33 राजस्थान, 30 बिहार, 29 असम, 19 पुड्डुचेरी, 14 छत्तीसगढ़, 10 उत्तराखंड, 9 झारखंड से हैं। इसके अलावा पांच-पांच गोवा और ओडिशा और लक्षद्वीप से दो व हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से एक-एक महिलाएं शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed