Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   H3N2 Virus no hope of relief even after weather is hot

H3N2 Virus: मौसम गर्म होने के बाद भी राहत की उम्मीद नहीं, अधिकतर RT-PCR जांच निगेटिव, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Sun, 12 Mar 2023 08:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Mar 2023 08:54 PM IST
सार

डॉक्टरों कहना है कि एच3एन2 भी कोरोना की तरह फैल रहा है, लेकिन इसका प्रभाव कम है। इनमें से ज्यादा संक्रमित मरीजों की आरटी पीसीआर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
H3N2 Virus no hope of relief even after weather is hot
H3N2 Influenza - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के अस्पतालों में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमित मरीजों में गंभीरता कम है। डॉक्टरों की माने तो लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे अधिकतर मरीजों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव पाई जा रही है, हालांकि उन्हें खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत है। पहले से अस्थमा व सांस के मरीजों में सांस लेने में दिक्कत पाई जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्टरों कहना है कि एच3एन2 भी कोरोना की तरह फैल रहा है, लेकिन इसका प्रभाव कम है। एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, लोकनायक, जीटीबी, डीडीयू, संजय गांधी, आंबेडकर सहित दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में एच3एन2 के लक्षणों के साथ हजारों मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादा संक्रमित मरीजों की आरटी पीसीआर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर पीयूष रंजन के मुताबिक, एच3एन2 कोविड की तरह ही है। इससे बचाव के लिए सख्ती से कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एम्स में ऐसे लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की आरटी पीसीआर जांच की जा रही है जो निगेटिव पाई जा रही है। वहीं मौसम गर्म होने पर उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए मौसमी फल के साथ पौष्टिक आहार लेना चाहिए। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन

अलर्ट पर अस्पताल 
एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मरीजों के उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल अलर्ट मूड पर हैं। अस्पतालों में उपचार के लिए अलग से वार्ड भी बनाए गए हैं। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल एच3एन2 वायरस से पीड़ित कोई मरीज भर्ती नहीं है। अस्पताल में 20 आइसोलेशन के बिस्तर ऐसे मरीजों के आरक्षित किए गए हैं।

वहीं लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज व सुचेता कृपाल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष गिरी ने बताया कि अस्पताल में एच3एन2 को देखते हुए फीवर क्लीनिक बनाया गया है। इसके अलावा कुछ बिस्तर भी रिजर्व किया गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में निमोनिया के कुछ मरीज भर्ती हुए हैं उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed