{"_id":"5bd9e35fbdec2269c33c55ae","slug":"gurugram-top-most-polluted-city-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस शहर ने प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी छोड़ा पीछे, सांस लेने में भी हो रही है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शहर ने प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी छोड़ा पीछे, सांस लेने में भी हो रही है दिक्कत
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
polluted city
- फोटो : amar ujala
गुरुग्राम ने प्रदूषण के मामले में दिल्ली एवं एनसीआर के शहरों को ही नहीं बल्कि देश के तमाम शहरों को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर एक दिन पहले यानी मंगलवार की तुलना में कम लेकिन अन्य शहरों के मुकाबले सबसे अधिक रहा। गुरुग्राम अकेला ऐसा शहर रहा, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम-2.5 का स्तर 416 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह गुरुग्राम में एक्यूआई में पीएम-2.5 का स्तर 450 से अधिक था। दोपहर को हवा चलने पर प्रदूषण का स्तर कम होना शुरू हुआ, मगर एयर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम-2.5 का स्तर चार सौ से ऊपर ही रहा। बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार की तुलना में प्रदूषण का स्तर कम था, लेकिन देश के 67 शहरों में पहले स्थान पर रहा। दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर गुरुग्राम से काफी नीचे रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
पीएम-2.5 का स्तर चार सौ से अधिक दर्ज
गुरुग्राम में निरंतर एयर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम-2.5 का स्तर चार सौ से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इस कारण साइबर सिटी की हवा जहरीली हो गई है। साइबर सिटी में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंचा हुआ है। सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हो गई है।
शहर एक्यूआई
गुरुग्राम 416
गाजियाबाद: 362
फरीदाबाद : 388
ग्रेटर नोएडा: 383
दिल्ली : 358
नोएडा : 347
शहर एक्यूआई
गुरुग्राम 416
गाजियाबाद: 362
फरीदाबाद : 388
ग्रेटर नोएडा: 383
दिल्ली : 358
नोएडा : 347