फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Fire Latest News Update: Kherki Daula sanitizer making company catches fire dozens of fire brigade on spot all update and development

Fire in Gurugram: सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, शाम तक नहीं बुझी

Sat, 23 May 2020 03:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2020 03:21 PM IST
सार

- फैक्टरी के अंदर करीब 70 लोग थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
- परफ्यूम बनाने वाली कंपनी कोरोना काल में बना रही सैनिटाइजर

विज्ञापन
Gurugram Fire Latest News Update: Kherki Daula sanitizer making company catches fire dozens of fire brigade on spot all update and development
Gurugram Fire: सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल के पास सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसे शाम तक बुझाया नहीं जा सका और आसपास के घर भी खाली कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ दमकल अधिकारी आईएस कश्यप ने बताया कि आगजनी के दौरान फैक्टरी में फंसे 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


परफ्यूम बनाने वाली स्टेला कंपनी में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से सैनिटाइजर निर्माण का काम चल रहा था। शनिवार सुबह 9:30 बजे के फैक्टरी के बेसमेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्टरी में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद दमकल विभाग के भीम नगर स्टेशन समेत मानेसर स्टेशन से 20 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। कंपनी में केमिकल होने की वजह से आग धीरे-धीरे बढ़ती रही।


हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारी बाहर लगी आग पर काबू पाने के बाद अंदर घुसे। कंपनी की ओर जाने वाली सड़क को ब्लॉक कर सभी को रोक दिया गया है। फिलहाल दमकल अधिकारी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed