फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी में डूबा रहा था परिवार, बचाव दल ने बोतलों से तैयार की नाव, सकुशल निकाला बाहर

Thu, 20 Aug 2020 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 Aug 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
gurugram rain family was drowning in water rescue team made boat from bottles took out family safely
बोतल से बनी नाव से परिवार को बचाया - फोटो : सुदर्शन झा

पुराने गुरुग्राम के गांव दौलताबाद में मछली पालन करने वाला एक परिवार खेत में ज्यादा पानी भरने से फंस गया। सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उनको सकुशल बाहर निकाला। फिलहाल उनको दौलताबाद गौशाला में रखा गया है। तस्वीरों  में देखिए कैसे सिविल डिफेंस की बचाव टीम ने परिवार को बोतलों की नाव बनाकर बचाया.....

gurugram rain family was drowning in water rescue team made boat from bottles took out family safely
पानी में फंसे बच्चों को निकालते सिविल डिफेंस के कर्मी - फोटो : सुदर्शन झा

सिविल डिफेंस की टीम ने पानी की बोतलों से नाव तैयार कर परिवार को सामान समेत बाहर निकाल लिया। सिविल डिफेंस मंडल-1 की टीम के सदस्य सुनील सैनी, निखिल अरोड़ा, प्रदीप, आशीष, राहुल, नितिन ने बताया कि उनके पास सुबह करीब आठ बजे कॉल सेंटर से एक परिवार के पानी के बीच फंसे होने की सूचना मिली थी।

gurugram rain family was drowning in water rescue team made boat from bottles took out family safely
पानी में फंसे बच्चों को निकालते सिविल डिफेंस के कर्मी - फोटो : सुदर्शन झा

इसके बाद टीम ने 20 लीटर की पानी की प्लास्टिक की बोतलों पर बांस की फट्टियां बांधकर नाव तैयार की। टीम ने नाव से पांच चक्कर लगाकर परिवार को सामान समेत सकुशल निकाल दिया। साथ ही उनके पशुओं और पक्षियों को भी बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram rain family was drowning in water rescue team made boat from bottles took out family safely
पानी में फंसे बच्चों को निकालते सिविल डिफेंस के कर्मी - फोटो : सुदर्शन झा

संदीप ने बताया कि उसने मछली पालन का काम करने के लिए दौलताबाद गांव के ही एक व्यक्ति का एक खेत किराए पर ले रखा है। साथ में उसकी दो बेटियां भी रहती है। मछली पालन के साथ-साथ वह मुर्गी और बत्तख पालने का भी काम कर रहा है।

विज्ञापन
gurugram rain family was drowning in water rescue team made boat from bottles took out family safely
gurugram rain - फोटो : सुदर्शन झा

बारिश की वजह से खेत में करीब 3 से 4 फुट पानी भर गया। जिसमें वे लोग फंस गए। उसकी करीब छह लाख रुपये की मछली बरसाती पानी में बह गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed