फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Zomato executive kidnap

जोमेटो एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर लूटपाट

Tue, 04 Jun 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Zomato executive kidnap
जोमेटो एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर लूटपाट
विज्ञापन

गुरुग्राम। ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनी जोमेटो के एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। एग्जीक्यूटिव की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के साउथ अनारकली निवासी देवेंद्र शर्मा जोमेटो कंपनी में गुरुग्राम में एग्जीक्यूटिव हैं। पुलिस के मुताबिक, दो जून की देर रात वह ड्यूटी पूरी कर अपने दोस्त लक्ष्यदीप के घर रुका हुआ था। देर रात करीब साढ़े तीन बजे जतिन नामक युवक ने उसे फोन किया और बताया कि उसके दोस्त का जन्मदिन है और वह पार्टी करने वाले हैं। युवक के बुलाने पर देवेंद्र अपना सारा सामान बैग में रखकर निकल गया।
विज्ञापन

आरोपियों की गाड़ी में बैठते ही जतिन के साथ तीन-चार युवक और भी थे। गाड़ी में बैठते ही उन्होंने देवेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबे से बचने के लिए उन्होंने गाड़ी में तेज गाने बजाने शुरू कर दिए। आरोपी उसे उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर फेंकते हुए सारा सामान लेकर फरार हो गए। देवेंद्र के मुताबिक, बैग में लैपटॉप, दो मोबाइल, सोने की अंगूठी के अलावा 25 हजार रुपये नकदी थी। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed