{"_id":"5f776af48ebc3e9bb542ff7f","slug":"youth-body-recovered-gurgaon-news-noi5400485165","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिला, हत्या का आरोप दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव मिला, हत्या का आरोप दर्ज
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल के पास शुक्रवार को 35 वर्षीय एक युवक का शव मिला, जबकि पास में ही कुछ दूर पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक मूलरूप से झज्जर का निवासी था।
घटना की जानकारी देते हुए सेक्टर-10 थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रामप्रसाद निवासी रईया (झज्जर) ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा संदीप गुरुग्राम में निजी कंपनी में काम करता था। वह गांव मेवका में छोटे लाल नामक व्यक्ति के मकान में किराये पर अकेला रह रहा था। शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि संदीप का शव सेक्टर-10 स्थित शासकीय स्कूल के पास पड़ा हुआ है।
इस पर उन्होंने शव की पहचान की और बताया कि संदीप की मौत की वजह उन्हें नहीं पता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। डाक्टरों ने बताया कि शव पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। सेक्टर-10 थाना प्रभारी के मुताबिक, विभिन्न दृष्टिकोण से घटना की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।