{"_id":"643468af70ee187e3400a9b9","slug":"youth-and-driver-who-came-from-punjab-to-harvest-wheat-were-assaulted-gurgaon-news-c-1-1-420289-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंजाब से गेंहू कटाई के लिए आए युवक व चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंजाब से गेंहू कटाई के लिए आए युवक व चालक से मारपीट
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में पंजाब से गेंहू कटाई के लिए आए युवक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पंजाब मूल के गुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पास कंबाइन मशीन है, इन दिनों वह गांव भौड़ा खुर्द में गेंहू की कटाई के लिए आया हुआ है। शनिवार को गांव के ही सतपाल ने उसको धमकी दी थी कि वह गांव में कटाई का काम न करे और बात न मानने पर जान से मार देगा। पीड़ित के अनुसार वह शनिवार रात करीब नौ बजे गांव में गेंहू की कटाई करने के बाद गांव भौड़ा खुर्द अपने चालक के साथ जा रहा था, तभी सतपाल ने छह से सात साथियों के साथ रास्ता रोका और मारपीट करना शुरू कर दिया। सभी ने गुरजीत व पंजाब निवासी चालक संदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की। झगड़े की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने छुड़वाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी और अस्पताल में इलाज करवाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।