फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young children showcased their Hindi writing talent through calligraphy.

Gurugram News: सुलेख के जरिए नौनिहालों ने दिखाई हिंदी लेखन की प्रतिभा

Wed, 16 Sep 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Young children showcased their Hindi writing talent through calligraphy.
-जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, श्रेष्ठ प्रतिभागी सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग, गुरुग्राम की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत सत्या स्कूल, साउथ सिटी में जिला स्तरीय हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक गौरव संस्था के सहयोग से किया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने बताया कि स्कूल, क्लस्टर और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तर पर आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनके लेखन कौशल को निखारना है। निपुण मिशन के नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि जिले में स्कूल स्तर से जिला स्तर तक करीब 40 हजार विद्यार्थियों ने हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। जिला स्तर पर चयनित 120 विद्यार्थियों में प्रत्येक कक्षा के तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उनके कक्षा अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। सभी प्रतिभागियों को कॉपी, पेन, पेंसिल समेत अन्य लेखन सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक गौरव संस्था के प्रधान सुभाष चंद सिंगला ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुलेख से बच्चों की भाषा समझ और लेखन क्षमता बेहतर होती है। कार्यक्रम का संचालन एबीआरसी सोनम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का परिणाम-
कक्षा पांच में खुशी ने प्रथम, राधा ने द्वितीय और गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में निशा प्रथम, साक्षी द्वितीय और साधना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा तीन में अनिशा ने प्रथम, आतिश ने द्वितीय और भूमि कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed