फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You can maintain your health by exercising in three parks of GMDA

Gurugram News: जीएमडीए के तीन पार्कों में कसरत कर बना सकेंगे सेहत

Sun, 24 Aug 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
You can maintain your health by exercising in three parks of GMDA
सेक्टर-52ए, ताऊ देवी लाल और लेजर वैली पार्क में मिलेगी ओपन जिम की सुविधा
विज्ञापन


निजी कंपनी को कार्य सौंप दिया गया, एक माह में कार्य पूरा करना होगा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जैव विविधता पार्क सेक्टर-52ए, ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर-22 और महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) सेक्टर-29 में आउटडोर फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) लगाए जाएंगे। जीएमडीए ने एक निजी कंपनी को कार्य सौंप दिया है और एक माह में कार्य पूरा करना होगा। पार्कों में विभिन्न प्रकार के 12 फिटनेस उपकरण लगेंगे।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के पास शहर के सबसे बड़े सेक्टर-29 लेजर वैली पार्क, जैव विविधता पार्क सेक्टर-52ए और ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-22 है। जीएमडीए तीनों पार्काें को मॉडर्न बनाने के साथ लोगों को सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रहा है। 25 एकड़ में फैले लेजर वैली पार्क में सुबह-शाम काफी लोग आते हैं। अभी लेजर वैली पार्क में ओपन जिम की सुविधा है लेकिन लोगों के लिए नाकाफी पड़ जाती हैं। ऐसे में जीएमडीए लेजर वैली पार्क में एक और ओपन जिम लगवाने जा रहा है। इसके अलावा दोनों अन्य पार्काें में व्यायाम के लिए उपकरण लगेंगे। जीएमडीए ने आउटडोर फिटनेस उपकरण के लिए टेंडर जारी किया है और इसमें तीन कंपनियां आई थीं। इसमें से एक कंपनी को कार्य अलॉट कर दिया गया है। इस पर करीब 25 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन

जीएमडीए में मैनेजर (पार्क) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीनों पार्काें में फिटनेस उपकरण लगेंगे। उन्होंने बताया कि ओपन जिम होने से लोग अपनी सुविधा अनुसार व्यायाम कर सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि जीएमडीए का प्रयास है कि पार्कों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को एक माह में काम पूरा करना होगा। मालूम हो कि नगर निगम ने अपने पार्काें में ओपन जिम बनवाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डीएसओ कुलविंदर सिंह का कहना है कि तीनों पार्क काफी बड़े हैं, ऐसे में आउटडोर फिटनेस उपकरण से एक प्राकृतिक और शांत वातावरण में कसरत करने में मदद मिलेगी। योजना के अनुसार ओपन जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, आउटडोर एयर वॉकर, डबल बार, सिट अप बोर्ड, आउटडोर रनिंग मशीन, फिटनेस साइकिल, आउटडोर पाम व्हील, आउटडोर शोल्डर व्हील समेत अन्य उपकरण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed