{"_id":"6a1891ebfb26f627c108def4","slug":"yoga-de-addiction-and-environmental-awareness-camp-begins-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112390-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: योग, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: योग, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर शुरू
विज्ञापन
-ग्रीन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हो रहा है आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला नूंह के गांव खेड़ा खलीलपुर स्थित ग्रीन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय योग शिविर, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर सतगुरु कबीर साहब धर्मदास वंशावली, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा छत्तीसगढ़ के पावन मार्गदर्शन तथा सतपुरुष कबीर साहब मानव कल्याण समिति, हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का उद्घाटन समिति के प्रदेश अध्यक्ष, सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के जिला प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगादान डागर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों को योग के माध्यम से निरोग जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने जीव दया और आत्मा पूजा का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और नशामुक्त युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. राजेश शास्त्री के मार्गदर्शन में योग अभ्यास कराया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला नूंह प्रचारक अमन जी ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार रखे। ग्रीन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी ललित कुमार डागर ने भी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरावटी के चेयरमैन पवन कुमार, पलवल जिले के गांव अतरचटा से दीवान साहब राजेंद्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाथूराम गुर्जर, जगत भगत, सुनीता डागर, ललिता डागर, राजवती, शीला खटाना और इमरती माताजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बच्चे मौजूद रहे।