{"_id":"68c5736cbc0b543b5c0ad779","slug":"work-to-change-the-face-of-roads-is-in-full-swing-potholes-are-being-filled-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67160-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कों की सूरत बदलने का काम तेज, भरे जा रहे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कों की सूरत बदलने का काम तेज, भरे जा रहे गड्ढे
विज्ञापन
मौसम में सुधार के साथ विशेष मरम्मत और बिटुमिनस बिछाने का कार्य तेज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सड़कों की सूरत बदलने का काम तेज कर दिया है। इसके तहत सड़कों की गुणवत्ता बहाल करने, सड़कों की स्थिति को ठीक करने, गड्ढों को भरने और बिटुमिनस से सड़कों को बनाने का काम किया जा रहा हैं।
सेक्टर-92/95 डिवाइडिंग रोड के मुख्य कैरिजवे की विशेष मरम्मत का काम चल रहा है ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। सेक्टर-102/102 ए मास्टर डिवाइडिंग रोड पर मरम्मत और सुधार कार्य चल रहे हैं ताकि सड़कों की स्थिति में सुधार हो और क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत हो। सेक्टर-5 के पास अशोक विहार में बिटुमिनस ओवरले के साथ पैचवर्क किया जा रहा है, जबकि सेक्टर 99/102 मास्टर रोड पर भी कैरिजवे को उन्नत करने और यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए इसी तरह का पैचवर्क चल रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए बस स्टैंड रोड पर सीमेंट कंक्रीट से सुधार कार्य भी चल रहा है।
जीएमडीए ने गड्ढों की समस्या को दूर करने और यात्रियों के लिए मोटरेबल कॉरिडोर सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर-65/66 सर्विस रोड की विशेष मरम्मत भी जा रही है। इसके अलावा, जीएमडीए नवरात्रि मेले से पहले शीतला माता मंदिर रोड की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए काम कर रहा है और इस मार्ग पर बड़े पैमाने पर पैचवर्क किया जा रहा है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि शहर की सड़कों पर आवागमन बेहतर बनाने के लिए प्रमुख मार्गों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।