{"_id":"5f749aad8ebc3e9be418c55c","slug":"women-raped-in-gurugram-police-filed-report-gurgaon-news-noi539567199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षण संस्थान संचालक ने शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी के साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी पहले से विवाहित है और उसने पीड़िता को पत्नी को तलाक देकर विवाह करने का वायदा किया था, लेकिन अब मुकर गया। वहीं, पति के अनैतिक संबंधों का पता लगने पर संचालक की पत्नी ने महिला कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-51 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-54 निवासी महिला ने बताया कि वह द्वारका दिल्ली निवासी सतीश बिष्ट के शिक्षण संस्थान में कई साल से कार्यरत हैं। साल 2016 में सतीश के साथ उनकी दोस्ती गहरी हो गई और प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वायदा किया। महिला ने बताया कि सतीश ने शादी का वायदा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अपने पति को तलाक देने और सतीश ने अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद एक दूसरे से शादी करने का वायदा किया।
इसकी जानकारी सतीश की पत्नी को लग गई। आरोप है कि इससे खफा होकर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जब उसने सतीश पर उससे शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। मामले की जांच कर रही सहायक उप निरीक्षक मुनेश ने बताया कि महिला का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।