फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women are also involved in drug trafficking

Gurugram News: मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाएं भी संलिप्त

Sun, 29 Jun 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Women are also involved in drug trafficking
- गुरुग्राम में नशीले पदार्थ की तस्करी करती महिलाएं हो चुकीं गिरफ्तार
विज्ञापन


- कम समय में रुपये कमाने का लालच बना रहा अपराधी
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई और बिक्री में काफी संख्या में महिलाएं संलिप्त हो चुकी हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं की भागीदारी मुख्य कारण है कि पुलिस उन पर ज्यादा शक नहीं करती है और वे किसी भी क्षेत्र में आसानी से मादक पदार्थों की सप्लाई कर पाती हैं। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम वाहनों में महिलाओं व बच्चों को देख नरम व्यवहार अपनाती हैं और बिना अधिक जांच पड़ताल किए उन वाहनों को जाने दिया जाता है। इसी का फायदा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली महिलाएं उठा रही हैं।


रुपये कमाने का लालच बना रहा अपराधी
कम समय में रुपये कमाने का लालच पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी अपराधी बना रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी व सप्लाई करने से कम समय में ज्यादा रुपये मिल जाते हैं। वहीं, काफी संख्या में लोग मादक पदार्थों का नशा करने के आदी हो जाते हैं। ऐसे में लोग मादक पदार्थों की तस्करी करके रुपये कमाने के साथ ही अपने नशा करने की जरूरत को भी पूरा कर लेते हैं और वे इस अपराध की दलदल में फंसते जाते हैं। तस्करी करते हुए पकड़े जाने पर कुछ समय जेल में रहकर जमानत पर बाहर आते हैं और फिर से इस अवैध धंधे में जुड़े जाते हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार हो चुकी महिला आरोपी
- 19 जून को मिजोरम की लाल कोठारी को अन्य सात साथियों के साथ करीब एक करोड़ के मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया।
- 06 जून को महिला आरोपी चूंमकी शाह को सेक्टर-32 से 1.19 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
- 05 जून को नाइजीरिया की महिला एटिनहुनवा एटिनोसा को 07.46 ग्राम कोकिन और 29 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा।
- 22 अप्रैल को नाइजीरिया की महिला पेरेस ओसिबे को 13.8 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था।
- 10 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र में 08 ग्राम 74 मि.ग्रा. हेरोइन के साथ पश्चिम बंगाल की महिला को पकड़ा था।
- 14 फरवरी को खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 79 ग्राम स्मैक के साथ दिल्ली के कराला निवासी महिला आरोपी रेणु सहित दो आरोपी काबू।
- 20 दिसंबर 2024 को थाईलैंड की महिला जिरापूर्ण लाओकलैंग को 11 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। यह महिला 2022 में एजुकेशन वीजा पर भारत आई थी।
- 02 दिसंबर 2024 को डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र से महिला आरोपी नेहा को 245 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था।
- 07 नवंबर 2024 को नाइजीरिया की चिदिन्मा विवियान को 322 ग्राम कोकीन, 52 ग्राम ब्राउन हेरोइन और 805 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था।
- 14 सितंबर 2024 को पश्चिम बंगाल निवासी बुलु बीबी शेख को 02 किलो 220 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था।
- 05 अक्तूबर 2023 को बादशाहपुर क्षेत्र की झुग्गियों से एक महिला को 848 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
- 07 मार्च 2023 को थाईलैंड की 40 वर्षीय महिला चैरत्समी को 4.50 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास भारत में रहने का वैध वीजा नहीं मिला था।
- 14 सितंबर 2022 को सोहना की पहाड़ कॉलोनी से एक महिला को 285 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था।
- 17 अगस्त 2022 को बादशाहपुर थाना क्षेत्र की फाजिलपुर ढाणी में महिला के पास से 47 किलो गांजा बरामद किया था।
कुछ समय से मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता बढ़ी है। मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार होने की वाली महिला आरोपियों को अदालत में पेश किया जाता है। अदालत से जो आदेश जारी होते हैं, उसी अनुसार कार्रवाई की जाती है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article