फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman jumps to death from fifth floor of World Mark Mall, alleges assault and harassment by in-laws

Gurugram News: वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवी मंजिल से कूदी महिला की मौत, ससुराल पर मारपीट और तंग करने का आरोप

Fri, 15 May 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps to death from fifth floor of World Mark Mall, alleges assault and harassment by in-laws
फोटो-
विज्ञापन

पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 2023 में सीए अमित सिंघल से हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवी मंजिल से बुधवार 13 मई की दोपहर एक महिला ने कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान देहरादून (उत्तराखंड) के प्रेम नगर निवासी जागृति बारी सिंघल (32) के रूप में हुई है। वह आदित्य बिरला कंपनी में सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मौके पर पहुंची सेक्टर-65 थाने की पुलिस ने क्राइम सीन का निरीक्षण किया। मामले में फिलहाल मृतका के पति अमित सिंघल और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के परिजनों के मुताबिक, जागृति की शादी 22 नवंबर 2023 को मेरठ के सराफा बाजार निवासी सीए अमित सिंघल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह रोजाना मेरठ से गुरुग्राम ड्यूटी करने के लिए आना-जाना करती थी। मृतका के भाई हार्दिक बारी के अनुसार, जागृति अपनी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए अमित से मिली थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। जागृति और अमित दोनों अलग-अलग जाति से थे और दोनों परिवारों की सहमति के बाद उनका विवाह हुआ था।
विज्ञापन

-----------------
मृतका की पूरी कमाई पति रख लेता था : भाई हार्दिक
हार्दिक का आरोप है कि अमित जागृति की पूरी कमाई अपने पास रख लेता था। वह जागृति को खर्च के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं देता था। इसी घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। वहीं, जागृति की मां शालू का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। उनकी बेटी रोजाना मेरठ से गुरुग्राम नौकरी करने आती थी। पति और ससुराल वालों की वजह से ही उसे रोजाना मेरठ से गुरुग्राम आना-जाना पड़ रहा था, जिस कारण वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान चल रही थी। मायके वालों का आरोप है अमित जागृति को थप्पड़ मारने के साथ ही उसकी बेल्ट से पिटाई भी करता था। पति, सास और ससुराल के अन्य लोगों के कारण ही परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है। आत्महत्या मामले की जांच फिलहाल एएसआई अशोक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पति अमित सिंघल व अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। -रामबीर, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-65 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed