{"_id":"64cfae5c668a4f13b80ff398","slug":"woman-hit-a-constable-on-vip-duty-with-a-car-serious-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11706-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वीआईपी ड्यूटी पर तैनात सिपाही को महिला ने गाड़ी से मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वीआईपी ड्यूटी पर तैनात सिपाही को महिला ने गाड़ी से मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए मेदांता में कराया दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-3 थाना क्षेत्र में एम्बियंस मॉल के पास वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात सिपाही को एक महिला चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एएसआई राजीव ने अज्ञात महिला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एएसआई राजीव ने डीएलएफ फेस-3 थाना में दी शिकायत में बताया कि गत शनिवार को डीसीपी ट्रैफिक के आदेश पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के आगमन को लेकर उसका स्टाफ ड्यूटी पर था। रात करीब 10.30 बजे एंबियंस मॉल के पास सन्नी व जगमेन्द्र तैनात थे। हाइवे पर बार लाइट व रिफलेक्टर आदि से लैश थे। तभी एक गाड़ी दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार, गफलत लापरवाही व खतरनाक तरीके से आ रही थी। इस गाड़ी को एक महिला चला रही थी, जिसने सिपाही सन्नी को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण मेरा सिपाही सन्नी सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही सन्नी को मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात महिला चालक के लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।