फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman friend stabbed a young man to death, arrested

Gurugram News: महिला मित्र ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या की, गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman friend stabbed a young man to death, arrested
डेढ़ साल से सहमति संबंध में युवक के साथ रह रही थी महिला
विज्ञापन


- युवक के घर जाने की बात पर दोनों के बीच हो गया था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में सहमति संबंध में रहने वाले युवक की उसकी महिला मित्र ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों करीब डेढ़ साल से सहमति संबंध में रह रहे थे। युवक के घर जाने को बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिस पर गुस्साई महिला यसमीत कौर (27 वर्ष) ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को डीएलएफ फेज-3 की पुलिस को निजी अस्पताल से चाकू से घायल युवक के पहुंचने की सूचना मिली। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलियावास गांव के फेज-1 निवासी हरीश (40 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने जांच की तो घटनास्थल से वारदात में प्रयोग चाकू व एक टी-शर्ट बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक हरीश की हत्या मामले में आरोपी महिला दिल्ली के अशोक विहार निवासी यसमीत कौर (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि हरीश (मृतक) शादीशुदा था और उसकी दो लड़कियां हैं। उसकी पत्नी बीमार रहती थी, जिस वजह से मृतक हरीश के आरोपी महिला यसमीत कौर से संबंध बन गए थे। आरोपी महिला यसमीत कौर व मृतक हरीश सहमति संबंध में डीएलएफ फेज-3 में किराए के मकान में रह रहे थे। यसमीत कौर को मृतक हरीश का उसके घर, पत्नी और बच्चों के पास जाना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान आरोपी महिला यसमीत कौर ने हरीश (मृतक) की छाती में चाकू मार दिया।
विज्ञापन


हत्या से पहले 7 लाख रुपये का भुगतान
मृतक हरीश के भतीजे ने पुलिस को बताया कि हरीश एक कंपनी में काम करता था। बीते शुक्रवार को उनके गांव के विजय उर्फ सेठी उसके चाचा को लेने आया। चाचा हरीश (मृतक) ने उस व्यक्ति से 7 लाख रुपये मांगे, जिसे उस व्यक्ति ने चाचा हरीश को दे दिए। रुपये लेकर दोनों गाड़ी में बैठकर चले गए। रात में चाचा हरीश का फोन आया कि उन्होंने खाना खाया है, 1650 रुपये फोन-पे कर दो तो उसने रुपयों का भुगतान कर दिया। शनिवार को उसके पास महिला मित्र यसमीत कौर का फोन आया, जिस पर वह अस्पताल पहुंचा तो चाचा की मौत हो चुकी थी। पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई व पूछताछ के लिए महिला आरोपी यसमीत कौर को अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ के बाद ही मामले में सही तथ्यों व किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्त होने के बारे में पता चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed