फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman beaten and thrown from roof, serious

Gurugram News: मारपीट कर महिला को छत से फेंका, गंभीर

Sun, 09 Nov 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown from roof, serious
पीड़िता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया
विज्ञापन

आरोप : बेटियों को लेकर सभी लोग दिन ताने देते रहते थे




संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कामेडा में एक महिला से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने तथा छत से फेंककर घायल करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। महिला ने हालत में सुधार होने के बाद पुलिस को शिकायत देकर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


पीड़ित महिला संजीदा ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बेटियों को लेकर पति और सास, ससुर आए दिन ताने देते रहते। आरोप है कि पति इखलास शराब का आदि है जो नशे में मारपीट करता रहता। वह कुछ काम भी नहीं करता। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले पति इखलास शराब के नशे में घर आया और उसने कान में पहनी हुई सोने की बाली और गले से सोने की हंसली को छीनने लगा।
विज्ञापन




उसने जब विरोध किया तो सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। आरोपी ने गले से सोने की हंसली और कान से सोने की बालियां छीन लीं। महिला ने बताया कि जब उसे कुछ होश आया तो ससुर हबीब और सास सुबानी ने बाल पकड़कर गिरा दिया जिसके बाद दोनों ने लात घूंसों से पीटा। आरोप है कि सास और ससुर ने छत से नीचे फेंक दिया। इससे कमर में फ्रैक्चर आ गया। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका के सिटी थाना प्रबंधक जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed