{"_id":"6a3e894c3c244d6a1f0c3b29","slug":"woman-arrested-for-fraud-involving-the-lure-of-buying-old-coins-and-notes-at-high-prices-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92726-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुराने सिक्के व नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर ठगी में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुराने सिक्के व नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर ठगी में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
अलवर निवासी महिला ने 20 हजार रुपये में करवाया था खाता मुहैया
गुरुग्राम। पुराने सिक्के व नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 33 साल की छोटी मीणा राजस्थान के अलवर की निवासी है। वो फिलहाल दौसा जिले में रह रही थी। मामले में इससे पहले राजस्थान अलवर के ही 28 साल के जाहुल खान को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
एसीपी क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ में पता चला कि इसने पुराने सिक्कों के बदले में अधिक दाम देने वाले गिरोह को अपना बैंक खाता मुहैया करवाया था। इसके बदले महिला को 20 हजार रुपये मिले थे। आरोपियों से महिला का संपर्क फेसबुक के जरिये हुआ था। इससे पहले गिरफ्तार जालसाज जाहुल से पूछताछ में पता चला था कि वो पुराने सिक्कों के बदले में अधिक दाम देने वाले गिरोह के साथ काम करता है। आरोपी ने बताया कि इस मामले में भी आरोपी ने पीड़ित महिला से बात की व रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के माध्यम से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी के हिस्से में 8 लाख रुपये आए थे।
साइबर क्राइम थाना वेस्ट पुलिस को ठगी की शिकायत 10 मार्च को एक महिला ने दी थी। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (यूट्यूब/फेसबुक) पर पुराने सिक्के व स्पेशल नोट खरीदने संबंधी विज्ञापन देखे थे। महिला ने दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने इनके पुराने सिक्कों/नोटों की कीमत 75 लाख रुपए बताई। इसके बाद सिक्कों के बदले महिला को मिलने वाले रुपयों पर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य चार्ज के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में आरोपी ने संपर्क बंद किया तो ठगी का अहसास हुआ।